Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भारत-पाक तनाव के बीच विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, स्पीकर बोले — घबराने की जरूरत नहीं

नवान्न (राज्य सचिवालय) पहले ही सभी राज्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश जारी कर चुका है

09 May 2025

भारत-पाक तनाव के बीच विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी, स्पीकर बोले — घबराने की जरूरत नहीं

कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल विधानसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। राज्य के विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है। हालांकि उन्होंने जनता से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है।
स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा कि बिना कारण भयभीत होने की जरूरत नहीं है। हम कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहते। हर प्रकार की सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं। हमें नहीं लगता कि जवाबी कार्रवाई का असर बंगाल तक आएगा, फिर भी हम सतर्क हैं।
ज्ञात हो कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पहले सिंधु जल संधि को स्थगित किया और फिर ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। सैन्य अभियान अभी भी जारी है। इसके चलते पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
नवान्न (राज्य सचिवालय) पहले ही सभी राज्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश जारी कर चुका है। बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि केवल शारीरिक बीमारी की स्थिति में ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी, वह भी वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बाद। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी को फिलहाल अपनी तैनाती वाली जगह छोड़ने की अनुमति नहीं है। हालांकि जो कर्मचारी पहले से छुट्टी पर हैं, उन पर यह नियम लागू नहीं होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-पाक तनाव के बीच विधानसभा की सुरक्षा बढ़ी
नवान्न (राज्य सचिवालय) पहले ही सभी राज्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश जारी कर चुका है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News